Patient Education
इम्प्लांट (नकली दाँत)
दाँत झड़ने से आपके चेहरे और दंत-स्वास्थ्य, दोनों पर दीर्घकालीन प्रभाव पड़ सकता है। जब एक या अधिक दाँत झड़ जाते हैं तो बाकी दाँत अपनी जगह से बिखर सकते हैं। इससे दाँतों की पकड़ बदल सकती है और भी दाँत गिर सकते हैं, सड़न पैदा हो सकती है और मसूड़ों से बीमारी उत्पन्न हो सकती है।

एक या अनेक झड़े दाँतों की जगह नकली दाँत लगाना लाभकारी हो सकता है। हर नकली दाँत में एक धातु का स्थिरक होता है जिसे जबड़े की हड्डी में घुसा दिया जाता है। इसमें से एक खंभा निकला होता है जिसके चारों और नकली दाँत बैठा दिया जाता है। इंप्लांट से दंत-सेतुओं को भी समर्थन मिल सकता है, और इन्हें आंशिक नकली बत्तीसी की जगह लगाया जा सकता है या स्थायी नकली बत्तीसी पकड़ने के काम में लाया जा सकता है। इस प्रक्रिया में सर्जरी (यानि शल्य चिकित्सा) की आवश्यकता पड़ती है और पूरी प्रक्रिया में एक साल तक लग सकता है।
Replace गिरे हुए दाँत की जगह लगाना
दंत सेतु का समर्थन करना Support
अस्थायी नकली बत्तीसी को पकड़ना
स्थायी नकली बत्तीसी को पकड़ना
प्रक्रियाएं
नकली दाँत बैठाने में अधिकतर कई कदम होते हैं। एक इंप्लांट से दूसरे इंप्लांट के लिए अलग-अलग कदम हो सकते हैं। नीचे आपके लिए एक अकेला इंडोस्टियल इंप्लांट चित्रित किया गया हैः

सबसे पहले कदम के लिए मुँह को सुन्न कर दिया जाता है। धातु से बना एक स्थिरक या कृत्रिम जड़, जबड़े की हड्डी में लगा दिया जाता है। इस स्थिरक के चारों ओर हड्डी उगने लगती है। इस प्रक्रिया में 3 से 6 माह लग जाते हैं।
इसके बाद, इंप्लांट का आवरण हटाने पर इस पर एक "घाव भरने वाली टोपी" पहना दी जाती है।
तब, चिकित्सीय टोपी हटा कर स्थिरक पर धातु का एक खंभा या जोड़, लगाया जा सकता है।
जब आपके मसूड़ों और जबड़े की हड्डी के घाव भर जाते हैं तो एक क्राउन (नकली दाँत) बनाकर, खंभे पर कस दिया जाता है या सीमेंट द्वारा चिपका दिया जाता है। आपके नए दाँत को ठीक से बैठाने में कई बैठक लग सकते हैं।
अपने कुदरती दाँतों की तरह अपने नकली दाँतों को भी दिन में दो बार ब्रश-मंजन और फ्लास (खास धागा) से साफ करें। ध्यान से जोड़ के पीछे ब्रश करें और सामने, पीछे तथा दोनों तरफ फ्लास करें। कड़े पदार्थ तथा अत्यंत ही चिपचिपी चीजें मत खाएं। उचित मौखिक सफाई करने से आपका इंप्लांट और मुँह स्वस्थ रहेगा।

याद से अपने दाँत के डॉक्टर द्वारा बताए हुए विशेष दंत-सेवा आदेशों का घर पर पालन करें।

©कापीराइट 1993 आन टार्गेट मीडिया, इंक., सिनसिनैटी, ओहायो