Patient Education
आवश्यक रख-रखाव - ब्रश करने और खास धागे से दाँतों के बीच सफाई करने के विषय में आदेश
सही ढंग से ब्रश करना
सही ढंग से ब्रश करने से दाँतों में सड़न और मसूड़ों में बीमारी की संभावना बहुत कम हो जाती है, जो दाँत झड़ने के प्रधान कारण हैं। दाँतों के ऊपर जमा परत और भोजन के दानों को निकालने के लिए मुलायम बालों वाला ब्रश और ए.डी.ए. द्वारा स्वीकृत फ्लोराइड मंजन ही प्रयोग करें। अपने ब्रश को हर तीसरे महीने बदल डालें।

ऊपरी और भीतरी सतहों पर, ब्रश को 45 डिग्री कोण पर रखकर, छोटे-छोटे चाल से आधे दाँत और मसूड़ों पर ब्रश करें।
चबाने वाली सतहों पर ब्रश को सीधा रखकर आगे-पीछे चलाएं।
सामने वाले दाँतों के पीछे के हिस्से को साफ करने के लिए ब्रश को खड़ा करके उसके ऊपरी हिस्से से ऊपर-नीचे करें। Brushing
जीभ की सफाई के लिए ब्रश को पीछे से आगे चलाएं ताकि भोजन के दाने हट जाएं और पूरा मुँह तरोताजा लगने लगे।
विशेष धागे से दाँतों की सफाई
हर रोज अगर विशेष धागे से सफाई की जाए तो दाँतों के बीच और मसूड़ों के नीचे प्लैक और खाने के कण नहीं जमते।
Flossingarrow2.gif (188 bytes)18 इंच धागे को अपनी बीच की अंगुली में लपेटकर 1 इंच के हिस्से को चुटकी में कस कर पकड़ें।
Flossing arrow2.gif (188 bytes)उस 1 इंच के हिस्से को दाँत के बीच धीरे से घुसाकर उसे ऊपर-नीचे दाँत और मसूड़ों पर कई बार घुमाते हुए चलाएं।
Flossing Flossing
आखिरी दाँत के पीछे हमेशा धागे से साफ करें। जैसे-जैसे सफाई होती जाती है, वैसे-वैसे नए धागे को खोलते जाएं।
Flossing arrow2.gif (188 bytes)फ्लौस थ्रेडर द्वारा दंत-सेतु के अगल-बगल के दाँतों और नकली दाँतों के आर-पार जरूर धागे से सफाई करें।
फ्लौस क्रिया के आरंभ में कई दिनों तक शायद आपके मसूड़ों में सूजन और खून आ सकता है। अगर एक सप्ताह के बाद भी खून निकलता रहे तो अपने दाँत के डॉक्टर से संपर्क करें। अगर विशेष धागे के प्रयोग में आपको कोई दिक्कत महसूस हो तो अपने दाँत के डॉक्टर से फ्लौस पकड़ने के उपकरण या दाँतों के बीच सफाई करने के अन्य उपकरणों के बारे में राय मांगें।

याद से अपने दाँत के डॉक्टर द्वारा बताए हुए विशेष दंत-सेवा आदेशों का घर पर पालन करें।

©कापीराइट 1993 आन टार्गेट मीडिया, इंक., सिनसिनैटी, ओहायो